फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth shot dead during wedding ceremony in Sardhana

सरधना में शादी समारोह के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, हर्ष फायरिंग का फंसा पेंच

Sat, 12 Dec 2020 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/सरधना 
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/सरधना  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Dec 2020 12:24 AM IST
सार

  • बृहस्पतिवार रात का मामला, 12 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस
  • हर्ष फायरिंग और हत्या में उलझा मामला, दुल्हन का पिता हिरासत में

विज्ञापन
Youth shot dead during wedding ceremony in Sardhana
मोनू - फोटो : amar ujala

विस्तार

शादी समारोह में बृहस्पतिवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब 12 घंटे बाद जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दुल्हन के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामला हर्ष फायरिंग और हत्या में उलझा है। युवक के परिजनों ने थाना सरधना पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


यह वारदात सरधना थानाक्षेत्र के अहमदाबाद गांव की है। किसान समरपाल सिंह की पुत्री की बरात खतौली से बृहस्पतिवार शाम आई थी। शादी समारोह में भाजपा सांसद संजीव बालियान और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक भी आए थे। धूमधाम के साथ शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 11:00 बजे एक युवक को शादी समारोह में कनपटी पर गोली मार दी गई। 
विज्ञापन


युवक की पहचान मोनू (28) पुत्र संतर पाल निवासी सकौती दौराला के रूप में हुई। गंभीर हालत में मोनू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में शादी कार्यक्रम संपन्न कराकर दुल्हन की विदाई कर दी। शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे निजी अस्पताल से सरधना थाने में मीमो जाने के बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने अस्पताल जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को नहीं दी गई सूचना
शादी समारोह में मोनू को गोली मारने या हर्ष फायरिंग में गोली लगने की जानकारी सरधना पुलिस को नहीं दी गई। जबकि इस कार्यक्रम में वीआईपी लोग भी शामिल हुए थे। घटना की जानकारी के बाद शुक्रवार दोपहर थाना पुलिस ने दुल्हन के पिता समरपाल को हिरासत में ले लिया जिनसे पूछताछ चल रही है। 


मोनू के परिजनों के अनुसार मोनू मुजफ्फरनगर की निजी कंपनी में काम करता है। वह बृहस्पतिवार सुबह कंपनी के लिए गया था, जहां से उसे कुछ लोग बुलाकर ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी। एसएसपी अजय साहनी ने बताया है कि शादी का वीडियो देखकर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed