{"_id":"5ff76a308ebc3e333f77045d","slug":"youth-shoots-himself-in-domestic-quarrel-dies-mawana-news-mrt5194150110","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव माखनगर में एक युवक ने घरेलू कलह के चलते सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के गांव माखनगर निवासी रामानंद (35) पुत्र नत्थन ने बृहस्पतिवार शाम घरेलू कलह के चलते अपने कमरे में जाकर तमंचे से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी और परिवार के लोग कमरे की ओर दौडे़। गंभीर रूप से घायल को आनन-फानन में उसके परिजन मवाना के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां चिकित्सक ने पुलिस की मौजूदगी के बिना इलाज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने घायल को मवाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के एक बेटा व दो पुत्री हैं। पुलिस के अनुसार, पत्नी से विवाद होना बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।