फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth missing from home calls to threaten suicide; family distressed.

Meerut News: घर से लापता युवक ने फोन कर दी आत्महत्या की धमकी, परिजन परेशान

Sat, 01 Aug 2026 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Youth missing from home calls to threaten suicide; family distressed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मवीमीरा गांव निवासी मोहम्मद जैद घर से नाराज होकर चला गया। दो दिन बाद उसने परिजनों को फोन कर आत्महत्या करने की धमकी दी और फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। मामले में युवक के भाई ने दौराला थाने में तहरीर दी है।
मवीमीरा गांव निवासी नाजिम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई मोहम्मद जैद 21 जुलाई को घर से नाराज होकर चला गया था। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। दो दिन बाद जैद ने घर पर फोन कर आत्महत्या करने की धमकी दी और इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया। तभी से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि वे लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक की तलाश कराई जा रही है। पुलिस सर्विलांस समेत अन्य माध्यमों से उसकी खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed