{"_id":"5ab3a3b14f1c1bec3f8b458c","slug":"youth-jumps-from-the-train-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीई को आता देख ट्रेन से कूदा युवक, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीई को आता देख ट्रेन से कूदा युवक, मौके पर मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 22 Mar 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीटीई को अपनी ओर आता देखकर एक बेटिकट युवक ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। हादसे में ट्रेन के नीचे आने से कटकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। यह घटना यूपी के मेरठ शहर की है।
विज्ञापन
बादाम मंडी निवासी नीरज कुमार (30) पुत्र छिद्दा सिंह गाजियाबाद स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। बुधवार को वह ट्रेन से ड्यूटी जा रहा था। कैंट स्टेशन से वह एक पैसेंजर में चढ़ा। ड्यूटी समय से पहुंचने के चक्कर में वह बिना टिकट ही ट्रेन में चढ़ गया। तभी टीटीई पहुंच गया। उसे देखते ही नीरज ने ट्रेन से छलांग लगा दी और वह ट्रेन के नीचे आ गया। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवक की जेब में मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि नीरज दो भाई हैं। दूसरे भाई का नाम अमित है। वह पुताई करता है। एक अविवाहित बहन है। घर की आर्थिक स्थिति खराब है। नीरज शादीशुदा था। डेढ़ साल का बेटा है। नीरज पहले परतापुर स्थित एक बैडमिंटन फैक्ट्री में काम करता था। यहां से काम छोड़कर एक हफ्ते पूर्व ही गाजियाबाद में नौकरी शुरू की थी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/