फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth injured in road accident taken to hospital.

Meerut News: सड़क हादसे में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

Mon, 20 Jul 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident taken to hospital.
सरधना। सड़क हादसे में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल, युवकों ने पेश की मानवता की मिसाल। स्वयं
- युवकों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। बिनौली रोड पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर कुछ युवकों ने मानवता की मिसाल पेश की। गंभीर रूप से घायल युवक सड़क पर बेहोशी की हालत में मिला था। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे होश आ गया।
समाजसेवी शाहवेज अंसारी ने बताया कि वह प्रो. साजिद, अधिवक्ता साकिब, साजिद अंसारी और मोहम्मद जावेद के साथ बिनौली रोड से गुजर रहे थे। एक युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला, जिसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों से खून बह रहा था। बिना देर किए उसे उठाकर निजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। उसकी दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी अस्पताल परिसर में पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। इससे कुछ देर बाद युवक को होश आ गया। उसके परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

घायल की पहचान बड़ौत क्षेत्र के गांव किरठल निवासी सोहनवीर सिंह के पुत्र सागर के रूप में हुई। वह भराला गांव में अपनी बुआ के यहां से बाइक से किरठल लौट रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर करीब एक घंटे बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटे को सुरक्षित देखकर परिवार ने राहत की सांस ली और मदद करने वालों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed