{"_id":"6ab3fc924adcdfbc02039683","slug":"youth-injured-in-beating-by-boxer-dies-during-treatment-meerut-news-c-72-1-mct1010-159915-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बॉक्सर की पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बॉक्सर की पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया, बॉक्सर फरार
22 अगस्त को सुशीला जसवंत राय के बाहर दो पक्षों के बीच हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुशीला जसवंत राय के बाहर बॉक्सर की पिटाई से घायल युवक ने उपचार के दौरान नमो अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास की प्राथमिकी हत्या की धारा में तरमीम कर दी है। बॉक्सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए बॉक्सर की पत्नी और छोटी बेटी और बहन और उनकी छोटी बेटी को हिरासत में लिया हुआ है। जिसको लेकर परिजनों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
न्यू सर्वोदय कॉलोनी निवासी बरखा चौधरी ने सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि पति गौरव चौधरी 22 अगस्त को साढ़े पांच बजे शाम को अपने दोस्त सनी कुमार के साथ स्कूटी से अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वे सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल के बाहर गुप्ता मेडिकल स्टोर के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आ रहे ठाकुर बाग नंगला बट्टू निवासी बॉक्सर अमर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। गौरव चौधरी और बॉक्सर के बीच मारपीट हो गई। गौरव के गंभीर चोट लगी। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार रात उपचार के दौरान गौरव ने दम तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।
सिविल लाइन पुलिस ने जानकारी पाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद प्राथमिकी को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया। बॉक्सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है लेकिन पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए बॉक्सर की पत्नी और बहन को थाने में बैठा रखा है। बॉक्सर की छोटी बेटी और बहन का दो महीने का बेटा भी मां के साथ थाने में है। जिसको लेकर बॉक्सर के परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
-- -- --