{"_id":"6a5510ee7df934a20d01f8a7","slug":"youth-injured-after-being-beaten-by-friends-dies-in-hospital-meerut-news-c-72-1-mct1011-156137-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दोस्तों की पिटाई से घायल युवक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दोस्तों की पिटाई से घायल युवक की अस्पताल में मौत
विज्ञापन
नोट:-गाजियाबाद के ध्यानार्थ-
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव निवासी विक्रांत (26) के साथ 9 जुलाई की शाम चार आरोपियों ने मारपीट कर दी थी। परिजनों ने घायल को मेरठ बाइपास पर एक अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार रात युवक की मौत हो गई। जानी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया मेरठ पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है।
चुड़ियाला निवासी नीशू ने बताया कि उसका बड़ा भाई विक्रांत मजदूरी करता था। 9 जुलाई की शाम वह घर से घूमने के लिए निकला था। कुछ देर बाद घर के पास जंगल में युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था। उसने बताया था कि किसी बात को लेकर उसका दोस्तों से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि चार आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की थी। परिजनों ने उसे मेरठ में भर्ती कर दिया था। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई नीशू ने युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -