{"_id":"609af1fb8ebc3edcb22fedf9","slug":"youth-hanged-in-tension-in-shastrinagar-death-city-news-mrt5379646183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर में तनाव में युवक ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर में तनाव में युवक ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पारिवारिक कलह और शैक्षिक असफलता से तनाव में आए एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मां और बहन ने शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की मांग की, जिस पर पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया है।
पुलिस के अनुसार, शास्त्रीनगर सेक्टर सात में डॉ. राजेंद्र प्रसाद का मकान है। जिसमें पिछले काफी समय से मोनिका बेटे कृष्ण (20) व बेटी आरती (24) के साथ किराए पर रह रही है। मोनिका का पति अजय सिंह से काफी समय से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार शाम मोनिका व उसकी बेटी कमरे पर नहीं थे। इसी दौरान कृष्ण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब सवा आठ बजे लौटी मोनिका व आरती ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो वह नहीं खुला। कमरे में झांककर देखा तो कृष्ण का शव फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव नीचे उतारा। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जो अंग्रेजी में लिखा था। सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह पैसे की तंगी और माता-पिता के बीच चला आ रहा विवाद सामने आया है।
मौत के बाद बेच दें शरीर के अंग
पुलिस के अनुसार, कृष्ण सीपीएमटी की तैयारी कर रहा था। वह काफी पैसा खराब कर चुका था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इससे वह तनाव में था। आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी थी। ऊपर से माता-पिता का कोर्ट केस। कृष्ण ने लिखा कि मेरी मौत के बाद उसके शरीर के अंग बेच दिए जाएं। ताकि पैसों की कमी पूरी हो सके।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में कुछ और नाम भी
कृष्ण अपनी मां और बहन के साथ रहता था लेकिन सुसाइड नोट में कुछ और नामों का जिक्र भी उसने किया है। वंशिका का नाम उसमें आया है। इसके अलावा पीयूष का जिक्र आया है जिससे सामान लौटाने की बात मरने से पहले कृष्ण ने की है। बड़ी मात्रा में सोने व ज्वेलरी का जिक्र भी आया है।
आत्महत्या की वजह तनाव सामने आया है। सुसाइड नोट में पैसों की तंगी का भी जिक्र किया गया है। मां और बहन ने पोस्टमार्टम न कराने की अपील की थी, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी