{"_id":"5d4741b38ebc3e6d1d71de45","slug":"youth-hang-in-govindpur-kithor-news-mrt43673348","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर। थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर शकरपुर से शनिवार देर शाम लापता युवक का शव सुबह में ईख के खेत में पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर उनमें कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारने की कोशिश की परंतु परिजन हत्या बताते हुए डॉग स्क्वायड मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इस मामले में मृतक के भाई संजय ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि गोविंदपुर शकरपुर निवासी मोहित (20) पुत्र लाल सिंह ने मेरठ से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई करने के बाद मुजफ्फरनगर स्थित पॉलिटेक्निक में एडमिशन लिया था। मोहित बीते मंगलवार को अपने घर लौटा था। उसे रविवार को वापस मुजफ्फरनगर जाना था। परिजनों के अनुसार मोहित के फोन पर शनिवार शाम करीब 7:55 बजे कॉल आई। इस पर वह घर से बाहर चला गया। इसके बाद नहीं लौटा। उसकी रात में काफी तलाश की गई परंतु कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस को गुमशुदगी की सूचना रात में ही दी गई। सुबह होने पर एक ग्रामीण को मोहित का शव घर से महज 200 मीटर की दूर पेड़ पर लटका मिला। उसका मुंह और पैर बंधे थे। गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। ग्रामीण ने परिजनों एवं पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव नीचे उतारने की कोशिश की परंतु परिजनों ने विरोध कर दिया। वे डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब साढ़े दस बजे डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। मोहित के कपड़े सूंघने के बाद डॉग स्क्वायड कूड़े के ढेर पर होते हुए पहले मृतक के घर पर पहुंचा और फिर रास्ते में रुककर कमल के घर पहुंचा गया। जांच में बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ किठौर आलोक सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से चप्पल एवं रेजर बरामद किया। वहीं, मृतक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। उसकी कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।
मृतक के परिजनों ने कमल को शक के चलते नामजद किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।- रोजंत त्यागी, इंस्पेक्टर किठौर