फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth going to Dehradun for liquor party in car becomes victim of accident

Meerut News: कार में शराब पार्टी, देहरादून जा रहे युवक हुए हादसे का शिकार

Sat, 28 Oct 2023 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Youth going to Dehradun for liquor party in car becomes victim of accident
मेरठ। कैंट में बांबे बाजार के पास आबूलेन की तरह फिर हादसा होने से बच गया। देर रात शराब के नशे में धुत रईसजादों की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार में सवार तीन युवक मौके से फरार हो गए। दो युवकों की जान एयरबैग खुलने से बच गई। पुलिस ने न तो आरोपियों की कार कब्जे में ली गई और न ही कोई कार्रवाई की। वायरल वीडियो में शराब की बोतल भी देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

देर रात तेज रफ्तार लग्जरी कार सोफिया की तरफ से आते हुए अचानक डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पिछली सीट पर बैठे तीन युवक मौके से फरार हो गए। इसके चलते गाड़ी चला रहा युवक और अगली सीट पर बैठा दूसरा युवक मामूली रूप से घायल हुए। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। एक युवक ने खुद सूरजकुंड आर्य नगर निवासी, जबकि दूसरे ने स्पोर्ट्स कारोबारी निवासी गंगानगर बताया। कार सवार दोनों युवकों ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ देहरादून जाने के लिए निकले थे। दोनों ही युवक शराब के नशे में धुत थे। पुलिस को गाड़ी से शराब की बोतल और अन्य सामान भी बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को बुलाकर दोनों युवकों को उनके हवाले किया। सदर बाजार एसओ शशांक द्विवेदी का कहना है कि मेरे पास कोई सूचना नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सड़क हादसा होने पर सदर बाजार पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। यह गलत है। इस मामले में सदर बाजार पुलिस से जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। पीयूष सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed