Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth goes missing after being threatened with death at gunpoint

Meerut News: तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, युवक लापता

Wed, 11 Nov 2026 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Youth goes missing after being threatened with death at gunpoint
- भाई ने गांव के युवक पर जताई हत्या की आशंका, फोन पर धमकी देने की रिकॉर्डिंग होने का भी दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव मौजमाबाद ज्वालागढ़ में तमंचा दिखाकर युवक को जान से मारने की धमकी देने के बाद उसके लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक के भाई ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई है। पीड़ित ने बुधवार को थाना सरधना में तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी विजय पुत्र धर्म सिंह के अनुसार, नौ नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे गांव का ही सुदेश उर्फ कल्लू ने उसके चाचा शीलाल को महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास तमंचा दिखाकर उसके भाई देवेंद्र को जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने आरोपी से फोन पर संपर्क किया। आरोप है कि उसने फोन पर भी गोली मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि देवेंद्र जहां भी अकेला मिलेगा, उसे जान से मार देगा। विजय ने धमकी से संबंधित फोन रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है।
विज्ञापन

विजय के मुताबिक नौ नवंबर से ही उसका भाई देवेंद्र लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। देवेंद्र के दोनों मोबाइल फोन भी उसी दिन से बंद आ रहे हैं। भाई के लापता होने और उससे पहले मिली जान से मारने की धमकी के आधार पर विजय ने सुदेश उर्फ कल्लू पर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस से लापता युवक की तलाश कराने, धमकी के मामले की जांच करने और आरोपों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed