{"_id":"6a47dab3edff3b5d7d005cfd","slug":"youth-from-sardhana-dies-of-electrocution-while-working-in-odisha-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112869-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ओडिशा में काम करते समय करंट से सरधना के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ओडिशा में काम करते समय करंट से सरधना के युवक की मौत
विज्ञापन
सरधना। शाकिब का फाइल फोटो। परिजन
सरधना। नवाबगढ़ी गांव निवासी साकिब(30) की ओडिशा में बिजली टावर पर कार्य करते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। शुक्रवार को गांव में शोक का माहौल रहा और लोगों का तांता परिजनों को सांत्वना देने के लिए लगा रहा।
जानकारी के अनुसार, नवाबगढ़ी निवासी साकिब ओडिशा के कटक में बिजली टावर पर कार्यरत था। गांव के इरफान प्रधान ने बताया कि बृहस्पतिवार को साकिब टावर पर काम कर रहा था। अचानक करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद साथियों ने घटना की सूचना साकिब के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले कटक के लिए रवाना हो गए। शनिवार सुबह तक शव गांव पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को गांव के लोग शोक संतृप्त परिवार को ढाढ़स बंधाने पहुंचे।