फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth from Chhattisgarh going to Haridwar by Utkal Express missing

Meerut News: उत्कल एक्सप्रेस से हरिद्वार जा रहा छत्तीसगढ़ का युवक लापता

Mon, 23 Sep 2024 07:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Youth from Chhattisgarh going to Haridwar by Utkal Express missing
मेरठ। पुरी से योग नगरी ऋषिकेश जा रही उत्कल एक्सप्रेस में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का गुलशन कुमार (18) लापता हो गया। युवक के भाई ने अपहरण की आशंका जताई है। उसका कहना है कि सकौती स्टेशन पर दो युवक उसके भाई को ट्रेन से उतर कर अपने साथ ले गए। जीआरपी ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलशन कुमार पुत्र जगदीश अपने बड़े भाई जयश्री के साथ 16 सितंबर को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से हरिद्वार जा रहा था। हरिद्वार में उनका एक रिश्तेदार रहता है, जहां पर दोनों भाई उस रिश्तेदार के साथ मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। मेरठ में दोनों भाई जनरल बोगी में थे। बड़े भाई जयश्री का कहना है कि की मेरठ सिटी स्टेशन से दो युवक ट्रेन में सवार हुए थे, जो उनके सामने ही सीट पर बैठे थे। कुछ समय बाद जब ट्रेन मुजफ्फरनगर से आगे चली तो गुलशन कुमार अपनी सीट पर नहीं था और दोनों युवक भी ट्रेन में नहीं थे।
विज्ञापन

गुलशन कुमार बीच से ही चलती ट्रेन से लापता हो गया था। उसके बड़े भाई जयश्री ने देवबंद स्टेशन पर उतरा और वह वहां से दूसरी ट्रेन में सवार होकर अपने भाई को तलाशता हुआ मेरठ पहुंचा मेरठ जीआरपी को उसने इस संबंध में सूचना दी। बताया कि सकौती स्टेशन से उसका भाई लापता हुआ है। उसने ट्रेन में सवार दो अज्ञात युवकों पर भाई को अगवा कर ले जाने की आशंका जताई है। जीआरपी ने गुलशन कुमार की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकौती स्टेशन पर गत वर्ष भी दो युवकों को जबरन उतारा गया था
मेरठ। गत वर्ष भी उत्कल एक्सप्रेस से दो युवकों को सकौती स्टेशन पर कुछ लोग जबरन ट्रेन से उतारकर अपने साथ नौकरी करने के लिए ले गए थे। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर युवकों को बरामद किया था। आरोपी घर और खेती का काम कराने के लिए इन युवकों को जबरन ट्रेन से उतार कर अपने गांव ले गए थे। गुलशन के मामले में भी जीआरपी को शक है कि उसके साथ भी ऐसी ही घटना हो सकती है।

जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि युवक गुलशन कुमार की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। सकौती के अलावा अन्य स्टेशनों पर भी सीसीटीवी देखे जा रहे हैं, जल्द बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed