फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth from Ajrada dies after falling from third floor in Delhi.

Meerut News: अजराडा के युवक की दिल्ली में तीसरी मंजिल से गिरने से मौत

Wed, 29 Jul 2026 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Youth from Ajrada dies after falling from third floor in Delhi.
- उत्तम नगर में वेल्डिंग का काम करता था तलहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराडा निवासी मोहम्मद तलहा (20) की दिल्ली में तीन मंजिल बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई। वह उत्तम नगर स्थित एक निर्माणाधीन जिम में वेल्डिंग का काम कर रहा था। हादसे सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और पूरे गांव में शोक छा गया।
मोहम्मद तलहा, साजिद का पुत्र था और अपने पांच भाई-बहनों में से एक था। वह दिल्ली में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। बुधवार को वह उत्तम नगर स्थित एक निर्माणाधीन जिम की तीसरी मंजिल पर वेल्डिंग कर रहा था। काम करते समय शॉर्ट सर्किट के कारण उसे अचानक करंट लगा। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधा नीचे जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि अत्यधिक चोटें आने के कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
साथ काम कर रहे युवकों ने तुरंत घटना की सूचना तलहा के परिजनों को दी थी। सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मोहम्मद तलहा का शव गांव अजराडा पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed