फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth found soaked in blood near SBI zonal office

Meerut News: एसबीआई जोनल कार्यालय के पास खून से लथपथ मिला युवक

Sun, 29 Oct 2023 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Youth found soaked in blood near SBI zonal office
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में एसबीआई के जोनल कार्यालय के पास शनिवार शाम एक युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। गर्दन पर धारदार हथियार के निशान भी मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया तीन दिन पूर्व युवक का पत्नी से तलाक हुआ है।
विज्ञापन

आनंद हॉस्पिटल के सामने केला गोदाम में रहने वाला गौरव पुत्र कल्लू बेलदारी का काम करता है। शनिवार शाम वह लहूलुहान हालत में एसबीआई के जोनल कार्यालय के पास पड़ा मिला। किसी परिचित ने उसे पहचान कर परिजनों को फोन पर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक के दोस्त पर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि युवक का तीन दिन पहले पत्नी से तलाक हुआ है तब भी उसने अपना हाथ काट लिया था। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि उसने अपने गले पर ब्लेड से खुद ही वार किए हैं। मौके से ब्लेड भी मिला है। मामले की जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed