{"_id":"6a4bdf12d7715a9dac0050bd","slug":"youth-drowns-in-ganga-canal-at-bhola-jhal-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107849-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भोला झाल पर गंगनहर में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भोला झाल पर गंगनहर में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था लिसाड़ी गेट का समीर
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। थाना जानी क्षेत्र में भोला झाल पर रविवार को अपने दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने आए लिसाडी गेट मेरठ निवासी समीर (25) की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात शव को पानी से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, जानी थाना पुलिस को रविवार देर शाम सूचना मिली थी कि भोला झाल पर गंगनहर में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में नहाते हुए डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगनहर में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। काफी मशक्कत और तलाश के बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान समीर पुत्र बाबू, निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, समीर अपने कुछ दोस्तों के साथ रविवार को गंगनहर में नहाने के लिए भोला झाल आया था। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय पैर फिसलने या अंदाजा न मिल पाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आने से उसकी डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला गहरे पानी में डूबने का लग रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक और सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।-- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। थाना जानी क्षेत्र में भोला झाल पर रविवार को अपने दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने आए लिसाडी गेट मेरठ निवासी समीर (25) की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात शव को पानी से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, जानी थाना पुलिस को रविवार देर शाम सूचना मिली थी कि भोला झाल पर गंगनहर में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में नहाते हुए डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगनहर में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। काफी मशक्कत और तलाश के बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान समीर पुत्र बाबू, निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, समीर अपने कुछ दोस्तों के साथ रविवार को गंगनहर में नहाने के लिए भोला झाल आया था। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय पैर फिसलने या अंदाजा न मिल पाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आने से उसकी डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला गहरे पानी में डूबने का लग रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक और सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।