{"_id":"615f58178ebc3e62931b0bf5","slug":"youth-dies-woman-accused-of-poisoning-meerut-news-mrt5596993187","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, महिला पर जहर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, महिला पर जहर देने का आरोप
विज्ञापन
युवक की मौत, महिला पर जहर देने का आरोप
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जेवरी गांव निवासी युवक की बृहस्पतिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर खाने में जहर देकर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जेवरी गांव निवासी शिव कुमार बुधवार को काम से अपने घर लौटा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर लौटते ही उसे अचानक उल्टी होने लगी। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ युवक के अवैध संबंध थे।
बुधवार को दोनों मजदूरी पर साथ ही गए थे। जहां, महिला ने उसे खाने में जहर दिया है। जिस कारण उसकी मौत हुई। परिजनों ने महिला को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।