फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Naidu

नैडू में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Fri, 13 Nov 2020 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Naidu
नैडू में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र के गांव नैडू में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव उसके कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे सीओ, थाना प्रभारी तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। परिजनों ने शव का बिना कार्रवाई अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव नैडू निवासी विनय (26) पुत्र राजपाल अविवाहित था। माता-पिता का पूर्व में देहांत हो गया था। विनय घर पर अकेला रहता था। बृहस्पतिवार सुबह वह टहलने के बाद अपने कमरे में चला गया था। आसपास के लोगों ने उसे कमरे के फर्श पड़ा देखा। उसके मुंह पर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर खून भी पड़ा था। विनय की संदिग्ध मौत से करीबी रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी और सीओ मवाना ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई। पुलिस के अनुसार विनय को दौरे पड़ते थे। गिरने के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed