फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies under suspicious circumstances after family fight

Meerut News: परिवार में झगड़े के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 03 Nov 2024 04:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances after family fight
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मुल्हेड़ा में परिवार में झगड़े के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतक की पत्नी के मायके वालों ने युवक के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, युवक के परिजनों ने युवक का पत्नी से झगड़ा होने और धक्का मारने का आरोप लगाया है। पुलिस शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव मुल्हेड़ा निवासी संदीप (28) पुत्र राजेंद्र का किसी बात पर शुक्रवार को उसके परिजनों से झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक रात में सोने के लिए चला गया। शनिवार सुबह जब युवक देर तक नहीं उठा तो उसे उठाने की कोशिश की गई, लेकिन युवक मृत मिला। मृतक की पत्नी ने मायके पक्ष को सूचना दी। युवक के ससुराल पक्ष के लोगों का आरोप है कि संदीप के बड़े भाई ने उसके साथ मारपीट कर उसे धक्का दिया। इस कारण सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

वहीं, युवक के परिजनों का आरोप है कि दीपावली के मौके पर उसका पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह रात में सोने के लिए चला गया। शनिवार की सुबह संदीप जब देर तक भी नहीं जगा तो परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश तो वह मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि युवक की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की सूचना दी थी। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed