{"_id":"5f5544008ebc3e54ba089d1a","slug":"youth-dies-in-two-cars-collision-meerut-news-mrt5000199123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की भिड़ंत, एक कि मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की भिड़ंत, एक कि मौत
विज्ञापन
सोहराब गेट बस अड्डे के सामने रविवार रात हुई घटना
मेरठ। गढ़ रोड पर सोहराब गेट बस अड्डे के सामने रविवार रात दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार चालक युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, नौचंदी थानाक्षेत्र के कल्याण नगर निवासी हिमालय (28) पुत्र हरीशचन्द्र रविवार रात करीब 8:30 बजे आई टेन गाड़ी से कहीं जा रहा था। सोहराब गेट बस अड्डे के सामने टाटा इंडिगो कार से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में हिमालय के सिर पर गंभीर चोट आई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर नौचंदी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हिमालय को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इंडिगो गाड़ी का नंबर प्रयागराज का है। उसके चालक को भी चोट लगी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।