{"_id":"671c187d70c64e360205d524","slug":"youth-dies-family-accuses-friends-of-murder-meerut-news-c-72-1-mrt1062-123527-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवक की मौत, परिजन ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवक की मौत, परिजन ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
टीपी नगर थाने में तहरीर लेकर पहुंचे परिजन ने की कार्रवाई की मांग
पुलिस ने नोएडा का मामला बताकर परिजन को वापस भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मलियाना निवासी युवक उजैफा (24) की मौत के बाद परिजन ने घर से बुलाकर ले जाने वाले दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। टीपी नगर थाना पुलिस ने नोएडा में सड़क हादसे में घायल होने का हवाला देकर वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर परिजन को वापस भेज दिया। परिजन नोएडा के लिए रवाना हो गए हैं।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना निवासी नवेद का बेटा उजैफा पंचर लगाने का काम करता था। 23 अक्तूबर की शाम उजैफा के कुछ दोस्त वीरा, कैफी, अनस, मुशर्रफ स्काॅर्पियो लेकर उसके घर पहुंचे और शादी में जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। उजैफा ने परिजनों से कहा कि वह रात 11 बजे तक वापस लौट आएगा। पिता नवेद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह चार बजे तक उनके परिवार की उजैफा से बात हुई। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
बृहस्पतिवार सुबह फोन पर किसी ने उजैफा के सड़क हादसे में घायल होने व नोएडा के सेक्टर 62 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। परिजन नोएडा के अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसके दोस्त वहां नहीं थे। उजैफा की हालत गंभीर थी। स्टाफ ने बताया कि दो युवक सुबह घायल को अस्पताल के बाहर फेंककर चले गए। परिजनों ने उजैफा को मेरठ रेफर करा लिया। यहां मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार सुबह उजैफा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। टीपी नगर थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस से इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दुर्घटना का मामला और नोएडा से संबंधित है। वहां पर तहरीर देने के लिए परिजनों से कहा गया है।