{"_id":"670726e78c0508b1fa065824","slug":"youth-dies-due-to-bus-collision-accused-absconding-meerut-news-c-72-1-mrt1062-122621-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बस की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बस की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी फरार
विज्ञापन
चालक की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ट्रांसपोर्ट नगर में अंग्रेजी शराब के ठेके पास बुधवार रात बस की टक्कर से भीमनगर निवासी रविंद्र (30) की मौत हो गई। जिसके बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक टीपी नगर के भीम नगर निवासी रविंद्र पुत्र तेजपाल राज मिस्त्री के साथ मजदूूरी का काम करता था। टीपी नगर में बुधवार रात को अंग्रेजी शराब के ठेके के पास से जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आई बस ने रविंद्र को टक्कर मार दी। रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने यहां सीसीटीवी फुटेज चेक की लेकिन अंधेरा होने की वजह से बस का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका।
पुलिस बृहस्पतिवार को फिर से हादसा स्थल की ओर आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक करेगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है। अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।