फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies, companion injured after bike skids in front of police post

Meerut News: चौकी के सामने बाइक फिसलने से युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 09 Jan 2026 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, companion injured after bike skids in front of police post
मेरठ। मोदीनगर थाना क्षेत्र में नई गोविंदपुरी चौकी के सामने बुधवार देर शाम सड़क पर फैली बजरी पर बाइक फिसलने से बेगमबाग निवासी राजीव वर्मा (45) व उनके साथी हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने राजू को बृहस्पतिवार सुबह मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमबाग निवासी राजीव वर्मा नेटवर्किंग मार्केटिंग में थे। परिवार में बेटा 11 वर्षीय बेटा तन्मय व नौ वर्षीय बेटी हैं। बुधवार को राजीव अपने दोस्त हिमांशु के साथ बाइक से मोदीनगर किसी काम से गए थे। शाम के समय दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक राजीव चला रहे थे। राजीव व हिमांशु ने हेलमेट पहन रखा था। दिल्ली रोड स्थित नई गोविंदपुरी चौकी के सामने एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक सड़क पर फैली बजरी पर फिसल गई। हिमांशु व राजीव सड़क पर गिर गए। इसके बाद अज्ञात वाहन ने राजीव को कुचल दिया था। हिमांशु पैर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां बृहस्पतिवार सुबह राजीव की अस्पताल में मौत हो गई। राजीव की मौत की सूचना मिलने के बाद बेटा व बेटी का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed