Saharanpur: ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत, शव रख सड़क जाम
रामपुर मनिहारान में शिवदासपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार जॉनी को टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रख सड़क जाम कर दिया। पुलिस मौके पर मौजूद, हालात तनावपूर्ण।
विस्तार
सहारनपुर में रामपुर मनिहारन कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवदासपुर के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। बाइक से जा रहे युवक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान जॉनी पुत्र अमर सिंह निवासी शिवदासपुर के रूप में हुई है। वह किसी कार्य से बाहर जा रहा था। तभी शिवदासपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: UP: छात्रा का सिर काट ले गए कातिल...धड़ यहां फेंका, सलवार की जेब से मिले कागज के टुकड़े से चौंकाने वाला खुलासा
हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत होने की खबर जब गांव में पहुंची, तो परिजनों में कोहराम मच गया।
गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव को लेकर सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी कि ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवज़ा दिया जाए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। जाम के कारण मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और वाहन चालकों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा।