{"_id":"635457c5f00ed4480a3d6f7b","slug":"youth-dies-after-falling-from-the-second-floor-of-the-house-while-installing-skirting-city-news-mrt6107451198","type":"story","status":"publish","title_hn":"झालर लगाते समय मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झालर लगाते समय मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
छत से गिरते समय पहले 11 हजार की लाइन से टकराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की भोला रोड स्थित हरदेव नगर निवासी गुड्डू पुत्र प्रहलाद की शनिवार रात को अपने मकान की दूसरी मंजिल पर झालर लगाते समय पैर फिसलकर नीचे गिरने से मौत हो गई।
मलियाना निवासी प्रह्लाद ने कुछ दिनों पहले भोला रोड स्थित हरदेव नगर में हाल ही में एक दो मंजिला मकान बनाया था। इस मकान में उनका बेटा गुड्डू पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहा था। गुड्डू कारपेंटर का काम करता था। शनिवार रात में वह पत्नी के साथ मिलकर मकान की दूसरी मंजिल पर झालर लगा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। पहले वह गली से जा रही 11 हजार की लाइन से टकराया, फिर जमीन पर गिरा। आसपास के लोगों की मदद से पत्नी उन्हें गंभीर हालत में सुभारती हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुड्डू की मौत से पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।