फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth commits suicide by shooting himself in Sardhana.

Meerut News: सरधना में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Thu, 25 Jun 2026 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by shooting himself in Sardhana.
नंगला ऑर्डर रोड पर युवक को गोली लगने हुई मौत की घटना के बाद सीएचसी पर जमा भीड़। संवाद
- नंगला ऑर्डर तिराहे पर पड़ा मिला शव
विज्ञापन

- परिजनों ने युवती व उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप
- मेरठ की युवती ने युवक और उसके भाईयों के खिलाफ दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के जोगियान मोहल्ला निवासी साकिब (21) पुत्र सैफुद्दीन ने बुधवार देर रात सीने में गोली मारकर जान दे दी। उसका शव नंगला ऑर्डर तिराहे के निकट मिला। सूचना पर पहुंची सरधना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के परिजनों ने एक युवती और उसके परिजनों पर मानसिक उत्पीड़न तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच में लगी है।
परिजनों के अनुसार, साकिब कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी एक युवती और उसके परिजन पिछले काफी समय से साकिब व उसके परिवार पर दबाव बना रहे थे। मृतक पक्ष का दावा है कि समझौते और केस वापस लेने के नाम पर रुपये की मांग की जा रही थी, जिससे साकिब मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन

तहरीर में यह भी कहा गया है कि युवती की ओर से पूर्व में साकिब और उसके भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी लगातार रुपये मांगे जा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इस मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर साकिब ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक पक्ष ने कुछ पुलिसकर्मियों पर भी युवती के पक्ष में दबाव बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे साकिब गोली लगी अवस्था में नंगला ऑर्डर तिराहे के पास पड़ा मिला। उसके सीने में बाएं ओर दिल के पास गोली लगी थी। जानकारी पाकर परिजन उसे सरधना सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जिस वेपन से गोली मारी, वो देर रात तक पुलिस को नहीं मिला था।

एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ आशुतोष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रेम प्रसंग, आत्महत्या और अन्य सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसपी देहात का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed