{"_id":"6ab3de4c4768da48e600ee93","slug":"youth-caught-loitering-near-houses-under-suspicious-circumstances-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106474-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घरों के पास संदिग्ध हालात में घूम रहा युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घरों के पास संदिग्ध हालात में घूम रहा युवक पकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला पुलिस ने मंगलवार देर रात खेड़ी गांव के बाहरी छोर पर घूम रहे संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि खेड़ी गांव के कुछ ग्रामीणों ने देर रात पुलिस को सूचना दी कि एक युवक घरों के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक वहां से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और थाने ले आए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम खेड़ी गांव निवासी अजय बताया। पुलिस ने युवक से देर रात गांव के बाहरी हिस्से में घूमने के संबंध में पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
-- -- --