फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth broke the platform of Mata temple, villagers beat

युवक ने माता मंदिर का चबूतरा तोड़ा, ग्रामीणों ने की धुनाई

Wed, 10 Feb 2021 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Youth broke the platform of Mata temple, villagers beat
युवक ने माता मंदिर का चबूतरा तोड़ा, ग्रामीणों ने की धुनाई
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर बुजुर्ग में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने चामंड देवी मंदिर के चबूतरे की ईंट उखाड़ दी। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर शांत किया और आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर बुजुर्ग में जिठौली मार्ग पर पीपल के पेड़ के नीचे चामंड देवी का मंदिर है। मंदिर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक पहुंचा और चबूतरे की ईंट उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उस पर रखी मूर्ति भी नीचे गिर गई। चबूतरा उखाड़ते देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि जानकारी करने पर पता चला कि युवक का नाम वसीम पुत्र असलम निवासी सद्दीक नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ है। उसके मां-बाप नहीं हैं। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक सोमवार रात किसान की ट्यूबवेल पर भी गया था, जहां पर विद्युत केबल में उलझ गया था। किसी तरह उसे वहां से निकाला। पुलिस ने जिठौली निवासी दिग्विजय की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मूर्ति को पुन: सीधा करके स्थापित किया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed