{"_id":"6a4913661150391e0d0415ce","slug":"youth-beaten-up-after-intruders-barged-into-the-house-mother-also-injured-meerut-news-c-73-1-mct1008-107824-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर युवक को पीटा, मां भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर युवक को पीटा, मां भी घायल
Sat, 04 Jul 2026 07:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी इमरान को रंजिश के चलते घर में घुसकर पिटाई कर दी। पिटाई से महिला व युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। थाने पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित इमरान ने तहरीर में बताया कि आरोपी उससे किसी बात को लेकर रंजिश रखता है। शुक्रवार की सुबह वह अपने घर पर बैठा था। इसी बीच आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। बचाव में आई उसकी मां को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। जिसमें मां व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इसके बाद परिजन घायलों को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।