फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth attacked with sticks and rods; critically injured.

Meerut News: युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर रूप से घायल

Mon, 24 Aug 2026 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sticks and rods; critically injured.
-पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में दुकान पर हुए विवाद के बाद हमलावरों ने अब्दुल को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। हमले में सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अमजद, फिरोज, रिहान व माजिद के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जाकिर कॉलोनी निवासी रिजवान ने रविवार को लोहियानगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके घर के पास रिहान की परचून की दुकान है। 22 अगस्त को अमजद और फिरोज दुकान पर पहुंचे और नशे में हंगामा करने लगे। रिजवान के भाई अब्दुल और सुऐब ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया था। इस पर दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
विज्ञापन

रिजवान के मुताबिक 23 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी अमजद, फिरोज, रिहान व माजिद के साथ उसके भाई अब्दुल के घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक के शरीर पर काफी चोट आई। चोट लगने से सड़क पर खून फैल गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed