फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth attacked with intent to kill for playing Ludo outside the house.

Meerut News: घर के बार लूडो खेलने के विरोध में युवक पर किया जान लेवा हमला

Sat, 13 Jun 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with intent to kill for playing Ludo outside the house.
लूडो खेलने से रोकने पर युवक पर रॉड से हमला, सिर फटा
विज्ञापन


मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के रौनकपुरा में लूडो खेलने का विरोध करने पर एक युवक पर हमला हुआ। आरोपी श्रीकांत, उसके बेटे नैतिक और एक महिला ने लोहे की रॉड से बोबी को घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रौनकपुरा निवासी बोबी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसके घर के सामने तीन-चार लोग लूडो खेल रहे थे। बोबी ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा, जिससे आरोपी नैतिक नाराज हो गया। नैतिक ने बोबी के साथ मारपीट शुरू कर दी और अपने माता-पिता को बुला लिया। आरोपियों ने बोबी के साथ गाली-गलौज की और फिर लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में बोबी का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर बोबी का भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजन घायल बोबी को लेकर थाने पहुंचे, जहां से उसे चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed