फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth attacked with ax over plot dispute

Meerut News: प्लाॅट के विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

Wed, 05 Mar 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with ax over plot dispute
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की समर गार्डन कॉलोनी में बुधवार को परवेज नाम के युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान पीड़ित को छह लोगों ने कमरे में बंधक बनाकर पीटा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए परवेज ने बताया कि उसका राजू नाम के व्यक्ति से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। राजू ने फोन करके उसे इस संबंध में बात करने के लिए बुलाया था। आरोप है कि राजू ने अपने साथी अजहर, फरदीन, अजीम, आबुद्दीन और वसीम को भी बुला लिया। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर परवेज को कमरे में बंधक बनाकर पीटा। राजू ने कुल्हाड़ी से परवेज पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed