{"_id":"6ab6a9d7f113bb5ab7055f38","slug":"youth-attacked-with-a-razor-in-a-salon-attack-was-life-threatening-meerut-news-c-72-1-mct1011-160043-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सैलून में बैठे युवक पर उस्तरे से किया जान लेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सैलून में बैठे युवक पर उस्तरे से किया जान लेवा हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात सैलून की दुकान पर बैठे रौनक अली पर पुरानी रंजिश में आरोपी इमरान ने उस्तरे से गले पर हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
समर गार्डन के मिलन पैलेस निवासी रौनक अली ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व उसकी इमरान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे रौनक सैलून की दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इमरान वहां पहुंचा और पीड़ित गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर इमरान ने उस्तरे से रौनक पर जान लेवा हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकरदुकान मे गिर गया। आरोपी वारदात के बाद मौके से भाग गया।
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लेकर गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- --