फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth attacked over removal of iron rods

Meerut News: सरिया हटाने की बात पर युवक पर हमला

Tue, 14 Jul 2026 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked over removal of iron rods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती शिवपुरम में गली में फैली निर्माण सामग्री और सरिया हटाने को लेकर आरोपी ने अजीत सिंह पर जान लेवा हमला कर दिया। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शिवपुरम निवासी अजीत सिंह ने सोमवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण में इस्तेमाल होने वाला सरिया और अन्य सामग्री गली में फैली हुई थी, जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर पीड़ित ने आरोपी से सोमवार सुबह सामान एक तरफ रखने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जमीन पर गिराकर जमकर पीटा। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed