फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth assaulted and car window smashed following a dispute over stopping the car.

Meerut News: कार रोकने के विवाद में युवक से मारपीट कर कार का शीशा तोड़ा

Mon, 21 Sep 2026 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Youth assaulted and car window smashed following a dispute over stopping the car.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। राम तलैया चौराहे पर कार पीछे करने को लेकर हुए विवाद में युवक आस मोहम्मद के साथ मारपीट और कार का शीशा तोड़ दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने करण, विशाल समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

हरलालपुरा निवासी आस मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर की शाम अपनी वैगनआर कार से रामतलैया चौराहे की ओर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान करण, विशाल और दो अन्य युवक उसकी कार के सामने आ गए। उन्होंने कार पीछे करने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद चारों युवक उसकी कार के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ मारपीट की और कार का शीशा तोड़ दिया।सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed