फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth acquitted in murder case due to lack of evidence

Meerut News: हत्या के मामले में सबूत न मिलने पर युवक दोषमुक्त

Sat, 18 Jan 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Youth acquitted in murder case due to lack of evidence
नौ साल पहले घाट गांव में हुई थी सचिन की हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम, मेरठ राकेश कुमार सिंह ने हत्या के आरोप में आरोपी कोस्तुभ दीक्षित को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।
परतापुर थाने पर घाट गांव निवासी कंवर सिंह ने 31 मार्च 2016 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पुत्र सचिन व नितिन के साथ अपने घेर में था। तीन लड़के बाइक पर आए। उन्होंने सचिन को आवाज देकर बुलाया और उसे अपने साथ बैठाकर ले गए। तभी थोड़ी दूर गोली चलने के आवाज आई। मौके पर जाकर देखा तो सचिन को गोली लगी हुई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान सचिन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस की विवेचना के दौरान आरोपी कोस्तुभ दीक्षित निवासी जेलचुंगी का नाम प्रकाश में आया। न्यायालय में आरोपी के अधिवक्ता ने कहा कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। जिसके निर्देश होने के साक्ष्य आरोपी के अधिवक्ता ने न्यायालय में पेश किए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखकर आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। एक अन्य को भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया था। लेकिन नाबालिग होने के कारण उसकी पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड मेरठ में विचारण हेतु अलग हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed