फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youngs Junior and CAB reached the final of hockey competition

Meerut News: यंग्स जूनियर और सीएबी हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचीं

Mon, 01 Dec 2025 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Youngs Junior and CAB reached the final of hockey competition
- सनातन धर्म इंटर काॅलेज में खेला जा रहा है टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज के मैदान में खेली जा रही ठाकुर घनश्याम मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल मैच हुए। इसमें अंडर-14 वर्ग में यंग्स जूनियर और अंडर-17 वर्ग में सीएबी ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, अंडर-14 वर्ग में यंग्स जूनियर टीम ने सीएबी येलो टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

यंग्स जूनियर टीम की ओर से वंश शर्मा ने अपनी टीम के लिए एक निर्णायक गोल किया। वहीं, अंडर 17 वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला सीएबी ब्लू टीम व एसडी ब्लू टीम के बीच खेला गया। इसमें सीएबी ब्लू टीम ने एसडी ब्लू टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। सीएबी ब्लू टीम की ओर से 22वें मिनट में सुमरित ठाकुर व 24वें मिनट में बंटी ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए। पराजित टीम की ओर से कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। मैच के निर्णायक कौशल चौधरी, सक्षम शर्मा रहे। हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार अपराह्नन 3:30 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed