{"_id":"6a5bbccd67468da991060a41","slug":"young-woman-from-another-community-found-in-flat-with-two-youths-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107990-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फ्लैट में दो युवकों संग मिली दूसरे समुदाय की युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फ्लैट में दो युवकों संग मिली दूसरे समुदाय की युवती
विज्ञापन
- मेरठ-बागपत बाईपास कॉलोनी में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
- पुलिस ने युवती व दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत बाईपास चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में शनिवार शाम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक फ्लैट से दूसरे समुदाय के दो युवकों के साथ एक युवती को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती और दोनों युवकों को थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवक बाईपास स्थित एक कॉलोनी के फ्लैट में किराए पर रहते हैं। इनमें से एक युवक क्षेत्र के ही एक कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। शनिवार शाम पड़ोसियों ने इन युवकों के साथ एक दूसरे समुदाय की युवती को फ्लैट में जाते हुए देखा। मामला संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दे दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और फ्लैट में दाखिल होकर युवती व युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान वहां काफी हंगामा हो गया।
हंगामे की खबर मिलते ही सुभारती चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवती और दोनों युवकों को भीड़ के बीच निकाला और चौकी ले गई। हिरासत में ली गई युवती हापुड़ जिले की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस तीनों से पूछताछ में जुटी रही। युवती हापुड़ से मेरठ किस मकसद से और कैसे आई, इस बारे में पुलिस को स्पष्ट जवाब नहीं दे रही थी।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत युवती के परिजनों से संपर्क कर उन्हें मामले की जानकारी दे दी है। परिजनों के आने और पूरे मामले की विस्तृत जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।