{"_id":"6a95913f4cd34c1efe0e91c0","slug":"young-woman-accused-of-fleeing-with-lover-after-taking-cash-and-jewelry-fir-registered-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113448-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवती पर नकदी-जेवर लेकर प्रेमी संग फरार होने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवती पर नकदी-जेवर लेकर प्रेमी संग फरार होने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के एक मोहल्ले में युवती के घर से नकदी और जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवती पर घर के लॉकर से 1.20 लाख रुपये की नकदी और करीब 5.50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इरशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, रविवार को युवती के घर से गायब होने और लॉकर में रखी नकदी व जेवरात नहीं मिलने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने युवती की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि युवती अपने साथ नकदी और जेवरात लेकर गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लॉकर खोलने के लिए डुप्लीकेट चाबी बनवाई गई थी। आरोप है कि युवती के प्रेमी इरशाद की भूमिका इसमें रही। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डुप्लीकेट चाबी किसके कहने पर बनवाई गई और लॉकर से नकदी व जेवरात किस तरह निकाले गए।
पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी बनाने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ की है। पुलिस युवती की तलाश के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।