{"_id":"697f5c0bc95266cc1e09b649","slug":"young-scientists-from-baleram-brijbhushan-saraswati-shishu-mandir-won-seven-medals-meerut-news-c-72-1-mct1005-148141-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के युवा वैज्ञानिकों ने जीते सात पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के युवा वैज्ञानिकों ने जीते सात पदक
Sun, 01 Feb 2026 07:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
विवेकानंद इंटर कॉलेज, साहिबाबाद में तकनीकी कला संगम में दिखाया हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित तकनीकी कला संगम 2026 प्रतियोगिता में बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के युवा वैज्ञानिकों ने प्रदर्शन किया। विवेकानंद इंटर कॉलेज, साहिबाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने आईसीटी एवं एटीएल विषयों पर मॉडल बनाए।
32 विद्यालयों के 20 विद्यार्थियों ने 19 विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। जिसमें विद्यालय ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। आरव सिंह, श्रिष्टी शर्मा और कृतिका ने स्वर्ण पदक हासिल किए। भूमिका तोमर ने रजत पदक जीता और अनन्या, नायरा चौधरी और विधि सिंह ने कांस्य पदक जीता। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने विजेता छात्रों और मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों को बधाई दी। कंप्यूटर विभाग के प्रदीप कुमार रस्तोगी, दिनेश कुमार और रुद्राणी शर्मा का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।