फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young RLD workers burned an effigy of the SP chief at Commissionerate Crossing.

Meerut News: युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर सपा मुखिया का पुतला फूंका

Wed, 19 Aug 2026 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Young RLD workers burned an effigy of the SP chief at Commissionerate Crossing.
फोटो समाचार
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौ. जयंत सिंह पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहा पर प्रदर्शन करते हुए सपा प्रमुख का पुतला फूंका।

युवा रालोद के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता कमिश्नरी चौराहा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख के बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा, चौधरी चरण सिंह के विचारों एवं सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले करोड़ों किसानों, मजदूरों और उनके अनुयायियों की भावनाएं इस प्रकार की भाषा से आहत हुई हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सहकारिता अभिषेक सिंह चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को चौधरी चरण सिंह ने प्रारंभिक राजनीतिक दौर में राज्यसभा भेजने सहित अनेक अवसरों पर राजनीतिक सहयोग और सम्मान दिया। ऐसे में चौधरी जयंत सिंह के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विनय प्रधान, विनय मल्हापुर आदि रालोद नेता भी मौजूद रहे। प्रदर्शन करने वालों में अंकित, विक्रांत सतवाई, गोविंद प्रजापति, प्रताप लोईया, कनिष्क डागर, सनी चौधरी, सूरज दवथुवा, बोबी हुड्डा, हेमंत प्रजापति और दीपक आदि मुख्य रहे।
----------
अखिलेश यादव को राजनीतिक समझ नहीं, जयंत के कर्जदार: विनय मल्हापुर
नोट- फोटो भी लगाए
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता विनय मल्हापुर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पूर्णतया राजनीतिक समझ नहीं है।

विनय मल्हापुर ने अखिलेश यादव के जयंत चौधरी को लेकर दिए गए बयान की आलोचना की। उनके अनुसार, अगर अखिलेश को राजनीतिक समझ होती तो वह ऐसा बयान नहीं देते। राष्ट्रीय लोकदल नेता ने अखिलेश के बयान को उनकी नासमझी का उदाहरण बताया। उन्होंने एक बात याद दिलाई। अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव को जयंत चौधरी के दादा चौधरी चरण सिंह ने आगे बढ़ाया था। चौधरी चरण सिंह ने मुलायम सिंह यादव को जीरो से रुपया बनाया था। मल्हापुर ने कहा कि आज अखिलेश यादव उसी रियासत के मालिक हैं। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव अभी भी जयंत चौधरी के कर्जदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed