{"_id":"696526b334316dac1402adb8","slug":"young-mans-leg-amputated-in-roadways-bus-bike-collision-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104332-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोडवेज बस–बाइक की भिड़ंत में युवक का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोडवेज बस–बाइक की भिड़ंत में युवक का पैर कटा
विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद मौके रोडवेज बस छोड़कर भागा चालक स्रोत संवाद
बस को छोड़कर चालक भागा, घायल हायर सेंटर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के मवाना मार्ग पर सोमवार को रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर कट गया। एंबुलेंस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
अनाज मंडी कॉलोनी निवासी अंशुल (25) पुत्र तेजपाल किसी कार्य से अपनी बाइक पर मवाना की ओर जा रहा था। वह हस्तिनापुर–मवाना मार्ग पर स्थित उधम सिंह चौराहे के पास पहुंचा तो सामने से आ रही मेरठ डिपो की रोडवेज बस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर कट गया।
हादसे के बाद रोडवेज चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उधम सिंह चौक के पास अस्पताल में भर्ती कराया और थाना पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को हायर सेंटर ले गए। वहीं सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।