फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man who went to take bath in Garh fair drowned in Ganga

Meerut News: गढ़ मेले में स्नान के लिए गया युवक गंगा में डूबा

Thu, 14 Nov 2024 03:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to take bath in Garh fair drowned in Ganga
रोहटा (मेरठ)। गांव आजमपुर निवासी आदित्य की बुधवार की अलसुबह गढ़ गंगा मेले में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी के बाद परिवार में गम का माहौल हो गया। वहीं, गांव पहुंचे युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी आदित्य (25) पुत्र दिनेश शर्मा चार दिन पहले गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर गया था। बताया कि बुधवार की अलसुबह आदित्य अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान कर रहा था। अचानक दोस्तों का हाथ छूटने के कारण वह पानी के बहाव में बह गया। हालांकि, दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गंगा में बह गया। बाद में युवक की तलाश में सर्च अभियान में चलाया गया। काफी दूर जाकर उसका शव मिला। जिसे गोताखोर की मदद से गंगा से निकला गया। शव दोपहर में गांव लाया गया। जहां युवक के डूबने से मौत की खबर पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। दोपहर में ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed