फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man who came to buy chicken roll was beaten up, BJP members closed the shop

Meerut News: चिकन रोल लेने आए युवक से मारपीट, भाजपाईयों ने दुकान बंद कराई

Thu, 24 Oct 2024 04:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Young man who came to buy chicken roll was beaten up, BJP members closed the shop
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में ईदगाह चौराहे के पास चिकन रोल लेने आए ब्रह्मपुरी के अजय से बुधवार शाम दुकानदार ने मारपीट कर दी। अजय के भाई विजय ने विरोध किया तो उसे भी पीटा। भाजपाई घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा कर आरोपी की दुकान बंद करा दी। पुलिस ने दुकान मालिक ताहिर और फैसल को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ईदगाह चौराहे पर दिल्ली रोड निवासी ताहिर की चिकन कॉर्नर के नाम से दुकान है। ब्रह्मपुरी निवासी अजय यहां चिकन रोल लेने आया था। इसी दौरान उसकी ताहिर से किसी बात को कहासुनी हो गई। आरोप है कि ताहिर ने अपने साथियों संग अजय की पिटाई कर दी। अजय ने अपने भाई विजय को घटना की सूचना दी। वह चार पांच लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। अजय ने भाजपा नेताओं को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

काफी संख्या में भाजपाई ईदगाह चौराहे पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर इंस्पेक्टर रेलवे रोड आनंद कुमार गौतम मौके पर पहुंचे और दुकान बंद कराकर ताहिर, फैसल व अजय विजय को थाने ले आई। थाने पहुंचे भाजपाईयों ने आरोपियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम की तहरीर पर अजय की तहरीर पर ताहिर और फैसल समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed