फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man threatened over the phone; pressured to leave the village.

Meerut News: युवक को फोन पर धमकी, गांव छोड़ने का दबाव बनाया

Sun, 28 Jun 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Young man threatened over the phone; pressured to leave the village.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव रोहटा में मारपीट के एक मामले में पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों पर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रोहटा निवासी शिवम शर्मा ने एसएसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ समय पहले उसके भाई के साथ धर्मेंद्र और जितेंद्र ने मारपीट की थी। इस घटना में भाई के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया था। मामले में थाना रोहटा में प्राथमिकी दर्ज है। शिवम का आरोप है कि शनिवार को धर्मेंद्र और जितेंद्र ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने शिवम पर गांव छोड़ने का दबाव भी बनाया।

पीड़ित के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे दोबारा फोन आने पर उसने डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शिकायत मिल गई है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed