फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   young man shot dead in Ganganagar Meerut today morning amid Lockdown

लाॅकडाउन के बीच पुलिस को चुनौती, मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हमलावरों ने घटना को दिया अंजाम

Wed, 29 Apr 2020 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Apr 2020 11:01 AM IST
सार

  •  मंगल पांडे नगर स्थित बिजली घर पर संविदा कर्मचारी था रजपुरा निवासी रजत उर्फ मोनू

विज्ञापन
young man shot dead in Ganganagar Meerut today morning amid Lockdown
रजत उर्फ मोनू - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में लाॅकडाउन की सख्ती के बीच पुलिस को चुनौती देते हुए गंगा नगर थाना क्षेत्र के रजपुरा स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में बुधवार सुबह युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक बिजली घर पर संविदा कर्मचारी था।
विज्ञापन


पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि युवक अपने घर से गंगानगर निवासी एक युवती के साथ स्कूटी पर बिजली घर तक आता जाता था। घटना के वक्त भी यह युवक गंगानगर की युवती की स्कूटी पर बैठकर जा रहा था।
विज्ञापन


बाइक सवार दो हमलावरों ने युवती से स्कूटी रुकवाई और उसके बाद रजत उर्फ मोनू के जबड़े पर सटाकर गोली मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रजपुरा गांव निवासी रजत उर्फ मोनू चौधरी 27  पुत्र जोगिंदर सिंह, मंगलपांडे नगर स्थित बिजली घर पर संविदा कर्मचारी था। पुलिस का कहना है गंगानगर  निवासी एक युवती भी इसी बिजली घर पर काम करती है। कई बार युवक युवती के साथ स्कूटी से आता-जाता था।

बुधवार सुबह सवा आठ बजे युवक साथ में काम करने वाली युवती की स्कूटी पर बैठकर जा रहा था। युवती स्कूटी चला रही थी। एफआईटी के रास्ते पर पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और ओवरटेक करते हुए स्कूटी रुकवाई। तभी एक हमलावर ने रजत उर्फ मोनू को गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर फरार हो गए। सूचना पर एएसपी सदर देहात अखिलेश भदोरिया, एसपी देहात अविनाश पांडे और गंगानगर इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एएसपी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। गंगानगर से दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed