फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man held hostage, beaten and injured

Meerut News: युवक को बनाया बंधक, मारपीट कर किया घायल

Fri, 14 Nov 2025 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Young man held hostage, beaten and injured
आरोपी पीड़ित युवक को घर के बाहर फेंककर भाग निकले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। खेत से चारा लेकर लौट रहे गांव कैली निवासी पंकज को गांव के ही 10-12 युवकों ने पकड़ लिया और घर में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हुए तो आरोपी युवक को घर के बाहर फेंककर भाग निकले।
पिता विजेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उनका बेटा पंकज साइकिल पर पशुओं का चारा लेकर घर आ रहा था। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे तमंचे के बल पर रोक लिया और जबरन अपने घर में खींच लिया। आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में पंकज घायल हो गया।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए पंकज ने शोर मचाया। ग्रामीण एकत्रित होकर आरोपी के घर की ओर दौड़े। ग्रामीणों के आने की सूचना पर आरोपी घायल पंकज को घर के बाहर फेंककर भाग निकले। परिजनों ने घायल को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। सीएचसी पहुंची पुलिस ने पंकज से घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed