{"_id":"5dd5a89f8ebc3e54f7347d5a","slug":"young-man-committed-suicide-while-talking-to-his-girlfriend-meerut-news-mrt4546622101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से बात करते करते फंदे पर झूल गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से बात करते करते फंदे पर झूल गया युवक
विज्ञापन
मेरठ। प्रेमिका से फोन पर बात करते-करते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमिका अपने रिश्तेदार के यहां पर चली गई थी, जिसको लेकर युवक नाराज था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मामला नौचंदी क्षेत्र के जयदेवीनगर का है। रामू (30) पुत्र गुड्डू अपनी पत्नी के साथ विनोद रस्तौगी के मकान में किराये पर रहता था। रामू के एक युवती से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी रामू की पत्नी और उसके परिवार वालों को लग गई। इसको लेकर दोनों परिवार के लोगों की पंचायत बैठी, जिसके बाद युवती को उसके रिश्तेदार के यहां पर भेज दिया गया। इस बीच युवती और रामू फोन पर बात करते रहे। रामू बार-बार युवती से फोन पर वापस आने की बात कहता था, लेकिन वह नहीं आई। बुधवार सुबह रामू ने युवती से फोन पर बात करनी शुरू की। उसने युवती को घर आने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। इसी दौरान उसने घर में पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया और युवती से पूछताछ करने की बात कही है। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
मोदीपुरम। पाबली फाटक के पास बुधवार को दुल्हैड़ा निवासी युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। राहुल पुत्र सतपाल चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। दो साल पहले 20 नवंबर को उसके पिता की मौत हो गई थी। तभी से वह डिप्रेशन में चल रहा था। फिलहाल वह कृषि विवि में कार्य कर रहा था। बुधवार को वह कृषि विवि में जाने के लिए घर से निकला और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।