फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man committed suicide because of his wife mother in law and sister in law in Bijnor

बिजनौर में अतुल सुभाष जैसा केस: 'प्रीती, उसकी मां और बहन की वजह से दे रहा जान', युवक ने वीडियो बना खुदकुशी की

Tue, 04 Feb 2025 07:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हीमपुर/बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, हीमपुर/बिजनौर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Feb 2025 07:19 PM IST
सार

मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने मृतक की मां लक्ष्मी की तहरीर पर पत्नी प्रीति, सास पुष्पा, साले पंकज, जोनी पुत्र राजपाल, नैना देवी पुत्री राजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Young man committed suicide because of his wife mother in law and sister in law in Bijnor
बिजनौर में अतुल सुभाष जैसा मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां... मुझे माफ करना। प्रीती, उसकी मां और उसकी बहन की वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मां, प्रीति को मेरा चेहरा मत दिखाना। यह वीडियो बनाकर मुंढाल के रहने वाले रोहित ने फांसी लगा ली। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें पत्नी प्रीति, सास, साले और साली की वजह से आत्महत्या किए जाने का जिक्र किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ाल निवासी रोहित (25) पुत्र जोगराज ने सोमवार की रात कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने मंगलवार की सुबह उसका शव फंदे पर लटका देखा तो होश उड़ गए। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। बताया गया कि रोहित का विवाह लगभग एक साल पहले प्रीति पुत्री राजपाल निवासी झुझारपुरा थाना चांदपुर से हुआ था। जिसे तीन माह का बेटा भी है। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी मे झगड़ा होना शुरू हो गया था। कुछ दिनों से प्रीति अपने मायके में रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ब्लॉक जलीलपुर के सामने पिज्जा बर्गर की दुकान करता था। आरोप है कि दो दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने जलीलपुर पहुंच कर रोहित के साथ मारपीट कर दस लाख रुपये की मांग की थी। पैसा नहीं देने पर झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी दी थी। रोहित ने भयभीत होकर सोमवार की रात को अपने घर पर कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

आत्महत्या करने से पहले रोहित ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया। साथ ही सुसाइड नोट भी लिखा। सुसाइड नोट अपनी मां को संबोधित करते हुए लिखा है। जिसमें उसने कहा कि वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों की वजह से आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने मृतक की मां लक्ष्मी की तहरीर पर पत्नी प्रीति, सास पुष्पा, साले पंकज, जोनी पुत्र राजपाल, नैना देवी पुत्री राजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed