फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man beaten due to rivalry in Narangpur

Meerut News: नारंगपुर में रंजिश में युवक को पीटा

Mon, 29 Dec 2025 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten due to rivalry in Narangpur
सरूरपुर। गांव नारंगपुर निवासी घायल लीलू। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी लीलू पुत्र लख्मीचंद के साथ गांव निवासी आरोपियों ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि बीते शनिवार की रात वह मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपियों से रंजिश के चलते किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजनों के साथ घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed